टीम एबीएन, रांची। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार संजय सेठ और अन्नपूर्णा देवी रांची पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजय सेठ और अन्नपूर्णा देवी का जोरदार स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला लेकर और ढोल नगाड़े के साथ दोनों केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। एयरपोर्ट से दोनों नेताओं का काफिला भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर बढ़ गया है।
वहीं भाजपा महिला कार्यकर्ताओं का कहना है कि पहली बार रांची संसदीय क्षेत्र से किसी को मंत्री बनाया गया है। हम सभी लोकसभा क्षेत्र वासियों को दोनों मंत्रियों से बहुत उम्मीद है। वहीं, बता दें कि मंत्री बनने के बाद से संजय सेठ का यह पहला रांची दौरा है। वह 3 दिनों तक राज्य के दौरे पर रहेंगे।
बता दें कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद रांची के सांसद संजय सेठ और अन्नपूर्णा देवी को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया है। अन्नपूर्णा देवी मोदी कैबिनेट 2.0 में भी केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुकी है।
जबकि संजय सेठ पहली बार केंद्रीय मंत्री बने हैं। सांसद संजय सेठ ने 2019 में पहली बार रांची लोकसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में जीत के बाद उन्हें 2024 में भी टिकट दिया गया। इस जीत के साथ सांसद संजय सेठ को अब पीएम मोदी की कैबिनेट में जगह दी गयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse