झारखंड : 33 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी कांग्रेस

 

विधानसभा की 33 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, प्रदेश प्रभारी ने दिये ये निर्देश

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में इस साल नवंबर या दिसंबर में विधानसभा का चुनाव होना है, जिसके चलते कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गयी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधानसभा की 33 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने पार्टी के पदाधिकारियों को इसके निर्देश दिये हैं। मीर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में आये परिणामों की समीक्षा के लिए लोकसभावार कमेटी बनायी जा रही है। 

यह कमेटी 15 दिनों में लोकसभा वार रिपोर्ट देगी। इसमें जिन सीटों पर जीत नहीं मिल सकी उसके कारण तलाशेंगी। किस विधानसभा या किस बूथ पर कितने वोट कम मिले उसे भी देखा जायेगा। गुलाम अहमद मीर ने कहा कि कांग्रेस झारखंड विधानसभा सीटों पर जहां चुनाव लड़ी थी, उन बुनियादी सीटों पर तैयारी शुरू कर रही है। 

पार्टी यहां देखेगी कि हम कहां मजबूत हैं और कहां कमजोर हैं। कमियों को दूर किया जायेगा और सशक्त बनाया जायेगा। गौरतलब है कि 2019 में कांग्रेस ने 31 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse