झारखंड : इन जगहों पर पहली बार रेड अलर्ट

 

कहर ढा रही है गर्मी, झारखंड में अलग-अलग इलाकों के लिए पहली बार रेड अलर्ट जारी

टीम एबीएन, रांची। गर्मी का पारा सर चढ़ कर बोल रहा है। यही वजह है कि झारखंड में पहली बार रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि जब तक बहुत जरूरी काम न हो तब तक घर से बाहर न निकले। राज्य के अलग अलग हिस्सों के लिए 12 से 14 जून तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। 

15 जून के लिए रेंज अलर्ट है। जिन इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है उसमें पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा समेत कई जिले शामिल हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के 13 जून से राज्य के कई इलाकों में गर्जन, वज्रपात और तेज हवा के झोंके को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र के अनुसार, 13 से 15 जून तक संताल परगना, कोल्हान और राजधानी के आसपास कई स्थानों पर गर्जन और वज्रपात हो सकता है। 

इस दौरान कहीं-कहीं हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। इधर, मंगलवार को सबसे अधिक गर्मी डालटनगंज में रही। यहां का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया। राज्य में पाकुड़, जामताड़ा और साहिबगंज को छोड़ सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि से अधिक हो गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse