टीम एबीएन, रांची/पटना। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
बधाई देते हुए दलित सेना झारखंड की प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) इंद्रा कुमारी ने बताया कि राजनीति के मौसम वैज्ञानिक कहे जाने वाले स्व रामविलास पासवान के पुत्र चिराग अपने संसदीय क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं।
यही कारण है कि उन्होंने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की है। जिसके बाद मोदी 3.0 के कैबिनेट मंत्री बनकर अब वे अपने संसदीय क्षेत्र के अलावा देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आयेंगे। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse