टीम एबीएन, रांची। चुट्टू गांव में दिनांक 30 में 2024 से चली आ रही मंडा पूजा का झूलन कार्यक्रम के साथ आज दिनांक 9 जून 2024 को समापन हो गया। इस इस मंडा पूजा कार्यक्रम में दिनांक 8 जून 2024 को शिव भक्तों ने लोटन सेवा और होड़न सेवा कर शिव के प्रति अपनी भक्ति भाव को प्रकट किया। रात्रि 8 बजे शिव भक्तों ने फुलखुंदी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
दहकते अंगारों के बीच चलते हुए भगवान शिव के प्रति अपने आस्था व्यक्त की। इसके बाद शिव पूजा के समय श्रद्धालुओं के लिए छाउ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छाउ नृत्य कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी एवम पूर्व प्रमुख श्री प्रेमचंद महतो ने किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री संतोष महतो श्री कन्हैया लाल गुप्ता श्री जगत मुंडा चूट्टू पंचायत के मुखिया श्रीमती लक्ष्मी देवी संरक्षक मंडल के श्री शत्रुघ्न महतो ने उपस्थित होकर शिव भक्तों का हौसला आफजाई किया।
दिनांक 9 जून 2024 के प्रातः 8:30 बजे से शिव भक्तों का झुलन कार्यक्रम किया गया और उसके उपरांत गांव के पाहन श्री राजेश मुंडा द्वारा रूढ़िवादी तरीके से पूजा पाठ कर मुंडा पूजा कार्यक्रम संपन्न किया गया। ज्ञात हो कि चुट्टू गांव का मंडा पूजा कार्यक्रम आसपास के सभी गांव में प्रसिद्ध है और यहां के अनुशासन तथा पूजा परंपरा का लोग अनुकरण करते हैं।
मंडा पूजा कार्यक्रम की समाप्ति पर शिव पूजा समिति चुट्टू के अध्यक्ष श्री प्रतुल मुंडा ने सभी 130 शिव भक्तों, गांव, पंचायत तथा पास पड़ोस के सभी गांव के सभी श्रद्धालुओं का पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया है। श्री प्रतुल मुंडा ने कार्यक्रम में अनुशासन बनाए रखने के लिए बी आई टी थाना एवम मीडिया बंधुओं का भी विशेष आभार जताया है।
श्री मुंडा ने शिव पूजा समिति के सभी सदस्यों सुरेश महतो, जलेश्वर महतो, अनिल महतो, चारो मुंडा, राजू मुंडा, राजकुमार मुंडा, बिपिन करमाली, राकेश करमाली, सुनील मुंडा, नंदकिशोर मुंडा, सोनू उराव, अनुराज करमाली एवम अन्य सभी कार्यकर्ताओं के प्रति उनके व्यक्तिगत योगदान, अनुशासन एवम विचार के लिए कृतज्ञता प्रकट की और कहा की उनके त्याग के बिना यह कार्यक्रम सफल नहीं हो सकता था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse