टीम एबीएन, रांची। भगवान बिरसा मुंडा की आज पुण्यतिथि है. इसे लेकर कई जगहों पर कार्यकर्म भी आयोजित किए जा रहे हैं। तमाम जगहों पर आज भगवान बिरसा मुंडा की शहादत को याद किया जा रहा है। इसे देखते हुए आज झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन ने आज भगवान बिरसा मुंडा को याद किया। वहीं, उनके साथ ही राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन भी नजर आए। उन्होंने भी भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।
सबसे पहले उन्होंने राजधानी में स्थित बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान एवं संग्रहालय परिसर में स्थित भगवान बिरसा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। दोनों ने बारी बारी से भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद संग्राहलय परिसर का जायजा लिया और वहां के प्रबंधन को कई दिशा निर्देश दिये। इसके बाद दोनों ही धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर पहुंचे।
कोकर डिस्टलरी पुल स्थित भगवान बिरसा मुंडा की समाधि बनी हुई है। वहां भी जाकर राज्या के सीएम और राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा को याद किया। आपको बता दें कि भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 19 साल की उम्र में झारखंड के लोगों के लिए अंग्रेजो से लड़ाई लड़ी थी और शहीद हो गए थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse