एबीएन सेंट्रल डेस्क। मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी... नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया है। इसके साथ उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने समारोह का निमंत्रण स्वीकार कर लिया।
भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने मंत्रिमंडल से बाहर किए जाने के बाद अपनी भूमिका पर कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी और उनके पूरे मंत्रिमंडल को बधाई देता हूं। ये सभी लोग... कोई नमो ऐप से जुड़ा है, कोई विकसित भारत अभियान से, किसी का प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात में जिक्र हुआ। ये सभी लोग शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए हैं। मंत्रिमंडल से बाहर किए जाने के बाद अपनी भूमिका पर उन्होंने कहा कि मैं पहले भी सांसद था और आज भी सांसद हूं। मैं पहले भी पार्टी का कार्यकर्ता था और पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर ही काम करता रहूंगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse