नल-जल योजना में भारी गड़बड़ी, ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय में की तालाबंदी

 

पंचायत में लगे सभी जलमीनार खराब,पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के पंचायत सांगबार  में पेयजल संकट से ग्रामीण काफी परेशान है। पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन को अवगत कराने और इस संकट को यथाशीघ्र दूर करने को लेकर ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय में धरना दिया। 

साथ ही एक घंटा तक  प्रखंड के मेनगेट में तालाबंदी करते हुए पंचायत में बंद पड़े सभी जल मीनार और चापानल को चालू कराने की मांग करते हुए गरीब जनता को पीने का पानी क्यों नहीं बीडीओ जवाब दो आदि नारेबाजी की। मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि नल जल योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी किया गया है। इसके पहले भी पंचायत से भी जलमीनार लगाया गया था।

उसमें भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गयी थी, तब भी ग्रामीण काफी विरोध किये थे। ग्रामीणों के विरोध को तब भी और अब भी अनसुना किया जा रहा है क्योंकि इस गड़बड़ी  से होनेवाली आय में सबकी मिलीभगत है। 

ग्रामीणों ने इस योजना में हो रहे गड़बड़ी को रोकने, योजना की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने और  ग्रामीणों को सही से पेयजल की व्यस्था की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि नल जल योजना में भारी गड़बड़ी हो रही है। हमलोगों के कई बार विरोध के बाद भी स्थानीय पदाधिकारी को कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं क्योंकि सभी लाभान्वित है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse