टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में मारवाड़ी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह 9 जून 2024 दिन रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे से स्थानीय महाराजा अग्रसेन भवन, अग्रसेन पथ मे होने जा रहा है।
रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन, संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ एवं कार्यक्रम संयोजक विकास अग्रवाल एवं विशाल पाड़िया ने संयुक्त रूप से बताया कि 9 जून के समारोह मे जिन्होंने 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में 85% या उससे ऊपर अंक प्राप्त किया हो या प्रोफेशनल डिग्री हासिल की हो उन्हें प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारीयां पूरी कर ली गयी है। इस समारोह में 150 से भी अधिक प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा। समारोह के उद्घाटनकर्ता अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, तथा मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डा महुआ मांझी होगी।
इस कार्यक्रम के प्रायोजक बाबुलाल प्रेम कुमार है। उन्होंने सभी बंधुओ से अनुरोध किया है कि समय पर कार्यक्रम मे उपस्थित होकर छात्र- छात्राओं का मनोबल बढ़ायें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse