नौ को पीएम पद की शपथ लेंगे मोदी!

 

नरेंद्र मोदी 9 जून को ले सकते हैं प्रधानमंत्री पद की शपथ, लगातार तीसरी बार बनेंगे पीएम

एबीएन सेंट्रल डेस्क। नरेंद्र मोदी 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, 9 जून को शाम 6 बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। यह लगातार तीसरा मौका होगा जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। इस बार के लोकसभा चुनाव में जनता ने एक बार फिर से बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को बहुमत दिया है। सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से बुधवार को सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुनाव। 

इसी के साथ नई सरकार के गठन की तैयारियां भी शुरू हो गयीं। लोकसभा चुनाव में एनडीए 293 सीटें जीती हैं जो 543 सदस्यीय सदन में बहुमत के 272 के आंकड़े से अधिक है। चुनाव में कांटे की टक्कर में विपक्षी इंडिया गठबंधन को 234 सीटें मिली हैं जबकि 17 सीटें अन्य के खाते में गयी हैं। इस बार नयी सरकार की सूरत बदली-बदली नजर आ सकती है, क्योंकि चुनाव में बीजेपी पूर्ण बहुमत से आंकड़े से काफी दूर रह गयी है।

नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में संभवत: श्रीलंका और बांग्लादेश सहित कई पड़ोसी देशों के नेताओं को आमंत्रित किया जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किये जाने वाले विदेशी नेताओं में बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, नेपाल और मॉरीशस के शीर्ष नेता शामिल हो सकते हैं। श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के कार्यालय के मीडिया प्रभाग ने बताया कि मोदी ने उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse