टीम एबीएन, रांची। झारखंड के कम से कम 16 जिलों में 10 जून तक लू चलेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बृहस्पतिवार (6 जून) को हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने कहा है कि शुक्रवार 7 जून से 10 जून के बीच झारखंड के अधिकतर जिलों में लू का प्रकोप देखा जायेगा। झारखंड के उत्तर-पश्चिमी, मध्य, दक्षिणी तथा उससे सटे उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति देखी जायेगी।
हालांकि, इसी दिन दक्षिण एवं मध्य भागों में कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, राजधानी रांची में भी 7 जून से लू चलने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में वृद्धि होगी।
हालांकि, 9 जून तक आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन तापमान में वृद्धि होगी, जिससे लू की स्थिति बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse