शुरू हो गयी मोदी 3.0 की तैयारी

 

तीसरी बार बनी मोदी सरकार को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

एबीएन सेंट्रल डेस्क। एनडीए गठबंधन की जीत को लेकर और देश में एक बार फिर से तीसरी बार मोदी सरकार बनाने को लेकर बीते मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ता में उत्साह देखने को मिला। प्रदेश कार्यालय के बाहर गुलाल लगाकर और मिठाई खिला कर लोग एक दूसरे को बधाई देते नजर आये और जमकर आतिशबाजी की गयी। 

भाजपा के नेताओं ने विपक्ष को बरनेल का कटआउट दिखाकर कहा कि विपक्ष की जो मनसा थी वह नाकाम हो गयी है और तीसरी बार केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने जा रही है। भाजपा के नेताओं ने कहा कि इसलिए विपक्ष को बरनोल भेंट कर रहे हैं। बता दें कि झारखंड की 14 लोकसभा सीटों और गांडेय विधानसभा उपचुनाव पर हुए चुनाव का परिणाम आ चुका है।

राज्य में बीजेपी को 8, आजसू को 1, कांग्रेस को 2, झामुमो को 3 सीटें मिली है। वहीं, गांडेय विधानसभा उपचुनाव में कल्पना सोरेन ने जीत हासिल की है। झारखंड लोकसभा चुनाव में कुल 244 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। कल यानी 4 जून को राज्य में बीजेपी ने लगातार अपनी बढ़त बनायी हुई थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse