बीआईटी लालपुर में पर्यावरण दिवस पर लगाये गये पौधे

 

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बी आई टी मेसरा लालपुर केंद्र में गुलमोहर के विभिन्न प्रकार के पौधे लगाये गये। पौधे लगाते हुए केंद्र की निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने बताया कि हर मनुष्य अगर अपने जीवनकाल में एक पेड़ या पौधा लगाने का कार्य करने लगे, तो यह धरा की सुंदरता और बढ़ जायेगी। अपने जीवन में एक पेड़ जरूर लगायें।

आज के इस पर्यावरण दिवस डॉ प्रणव कुमार ने पेड़ लगाने और उनको संरक्षण देने की बात कही उन्होंने इस दिवस की महता पर प्रकाश डाला। आज के कार्यक्रम में डॉ संदीप नाथ शाहदेव, डॉ विनोद कुमार शर्मा, डॉ अमृता सरकार, डॉ मानशी गुप्ता, सुभाशीष रॉय, मनोज कुमार, अनामिका कुमारी, सरिता तिग्गा, मिनी दुबे, ऐलिस टोप्पो, सोनी कुमारी, अजय कुमार, बासुदेव सिंह, डॉ महुवा बनर्जी, राणा प्रताप मिश्रा बिनोद कुमार उपस्थित थे। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse