टीम एबीएन, रांची। विश्व पर्यावरण दिवस पर अग्रवाल सभा रांची के तत्वाधान में अनगड़ा ब्लॉक के तुरूप गांव मे शालिनी अस्पताल, रुक्का के विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में आंख का एकदिवसीय नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं आपरेशन शिविर लगाया गया। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 5 तक बजे तक चला।
इस शिविर मे 91 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गयी, जिनमें से 13 मोतियाबिंद के मरीजों की पहचान की गयी और 33 जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच आवश्यकतानुसार के साथ मुफ्त चश्मे वितरित किये गये। मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चिह्नित किये गे लोगों का आॅपरेशन 13 जून को शालिनी हॉस्पिटल रूक्का में किया जायेगा, बशर्ते कि इसके लिए उनकी सहमति हो।
विश्व पर्यावरण दिवस पर इस गांव में पौधारोपण के साथ-साथ पौधों का वितरण भी किया गया। मौके पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कहा कि जिस तरह जीवन जीने के लिए आंख शरीर का सबसे अनमोल एवं शरीर का सबसे कोमल अंग है।
उसकी सुरक्षा भी उतनी जरूरी है उसी तरह पर्यावरण भी हमारे जीने का मुख्य आधार है, हम सबों को इसकी संरक्षण करना हमारा परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा पृथ्वी को बचाने का एकमात्र उपाय वनों को बचाना है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।
उक्त जानकारी देते हुए अग्रवाल सभा के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि स्क्रीनिंग की पूरी अवधि के दौरान तुरुप गांव की सहिया से अशीन पाहन, आंगनबाड़ी सेविका प्रधान सत्यबती देवी तथा रति देवी उपस्थित रहीं तथा शालिनी हॉस्पिटल से हेल्थ केयर के सीनियर मैनेजर राणा विकास और डॉ मुकेश कुमार के नेतृत्व में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने पूरे स्क्रीनिंग कार्यक्रम को अंजाम दिया।
कार्यक्रम में अग्रवाल सभा अध्यक्ष नंद किशोर पाटोदिया, वरीय उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्रवाल, अशोक कुमार नारसरिया, मनोज ढांढनिया, बिनोद टिबडेवाल, आकाश अग्रवाल एवं अन्य लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी अग्रवाल सभा, रांची के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse