रांची से सीएम चंपाई और कल्पना गयीं दिल्ली

 

टीम एबीएन, रांची। लोकसभा आम चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज शाम दिल्ली स्थित अपने आवास पर इंडिया ब्लॉक के नेताओं की बैठक बुलायी है। इस बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और और गांडेय विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन भी शामिल होंगी। 

दिल्ली की बैठक में शामिल होने के लिए एयरपोर्ट पहुंचीं कल्पना सोरेन ने मीडिया के सवालों का जवाब देने की जगह सबको लोकसभा चुनाव संपन्न होने की बधाई दी। वहीं मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि देश की जनता ने किसी को बहुमत नहीं दिया है। 

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची में मीडियाकर्मियों के इस सवाल पर कि क्या केंद्र में इंडिया ब्लॉक की सरकार बनने की भी संभावना है? मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपाई सोरेन ने कहा कि यह तो सही बात है कि देश की जनता ने किसी भी एक पार्टी को बहुमत नहीं दिया है।

अब आगे क्या होगा, कौन सी रणनीति पर इंडिया ब्लॉक आगे बढ़ेगा इसके लिए ही आज शाम कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक बुलायी है, जिसमें कई मुद्दों पर बातचीत होगी। गांडेय विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद कल्पना सोरेन की यह पहली दिल्ली यात्रा है। 

आज एयरपोर्ट पर भले ही मीडियाकर्मियों के सवालों का उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान स्टार प्रचारक के रूप में की गयी मेहनत के बाद पांच लोकसभा सीटें महागठबंधन के खाते में आने की खुशी और सुकून उनके चेहरे पर दिख रहा था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse