जितना वोट उतना पौधा लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित करेंगे : देवेंद्रनाथ महतो

 

टीम एबीएन, रांची। लोकसभा से जेल के अंदर चुनाव  लड़कर शानदार उपस्थिति दर्ज करने वाले जेबीकेएसएस के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो मतगणना के पश्चात प्रेस संबोधन के दौरान तन-मन-धन से समर्पित भावना से समर्थन देने वाले रांची लोकसभा के जनता को आभार व्यक्त करते हुए जिस विधान सभा से जितना वोट उतना पेड़ लगाने का घोषणा की थी।

घोषणा  के अनुसार पेड़ लगाने का कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण दिवस पर डीएसपीएम यूनिवर्सिटी रांची प्रशासनिक बिल्डिंग कैंपस और रांची विश्वविद्यालय क्षेत्रीय और जनजातीय भाषा विभाग कैंपस से किया। 

मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि प्राकृतिक का छेड़छाड़ से मानव सभ्यता तहस नहस हो गया, क्लाइमेट चेंजिंग का समस्या आसमान पर है, अत्यधिक तापमान बढ़ना का समाधान पंखा, एयर कंडीशन का आविष्कार करके कमरा के अंदर बंद होना नहीं है।

बल्कि पेड़ लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित करके मानव सभ्यता को संरक्षण करना है। जिस विधान सभा में जितना वोट उतना पेड़ एक लाख बत्तीस हजार छह सौ सैंतालीस पेड़ लगाने का लक्ष्य को इसी वर्ष पूरा करेंगे।

मौके पर विभाग के विभागाध्यक्ष कुमारी शशि असिस्टेंट प्रोफेसर निरंजन महतो, राजेश मुंडा, दिनेश उरांव ,सुभाष, चंदन दास, प्रदीप, गणेश, जयप्रकाश, हरेन, लकी रामू, योगेश भारती, के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse