उत्साह के साथ मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

 

टीम एबीएन, रांची। अघोर पथ नागरिक मंच ने वृक्ष लगा कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस। रांची सहर मे बढ़ती तापमान और पर्यावरण असंतुलन के मद्देनजर अघोर पथ (रांची बड़ा तालाब, पश्चिम) के मुहल्ले वासियों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पीपल, मोहगनी, कोईनार, गुलमोहर और कंडेल के पोधे लगाए। कुछ महीने पहले चीनी मिट्टी कारखाना, अघोर पथ मे पुराने पीपल के वृक्ष को जला कर मार दिया गया था, जिससे सभी दुखी थे। इसके भरपाई के लिए उस स्थान मे पुनः पीपल का वृक्ष लगाया गया। इस अवसर मे वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को प्रेरित किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने इस वर्ष वर्षा ऋतु मे ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे विक्रम शाहदेव, ब्रिज नंदन प्रसाद, राजेश शाहू, राजू गुप्ता, मनोज ओराव, नागदमनि शाहदेव, अमित कश्यप, मुहल्ले एवं आंचल शिशु आश्रम के बच्चे, संतोष ओराव के साथ अन्य जागरूक नागरिक उपस्थित थे। सभी के सहयोग से कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजित किया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse