एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। मीटिंग डी लिमोज 2024 एथलेटिक्स मीट में भारत के एल्डोस पॉल ने ट्रिपल कूद और जेसी संदेश ने ऊंची कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते। फ्रांस में शनिवार को स्टेड डी ब्यूब्लांक में पुरुषों की ट्रिपल जंप में प्रतिस्पर्धा में कॉमनवेल्थ गेम्स के चैंपियन एल्डोस पॉल ने 16.24 मीटर की जंप लगाकर प्रतियोगिता जीती। कैमरून के मार्सेल मयाक ने (15.80 मीटर) कूद के साथ रजत पदक तथा अल्जीरिया के एडेम बौलबानी ने (15.79 मीटर) कूद लगाकर कांस्य पदक जीता।
भारतीय एथलीट का यह प्रयास पिछले साल क्यूबा में प्रवीण चित्रवेल द्वारा बनाए गए 17.37 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड और 17.22 मीटर के ओलंपिक क्वालीफाइंग मार्क से कम रहा। 27 वर्षीय एल्डोस पॉल की वर्ष की दूसरी प्रतियोगिता है। उन्होंने पिछले महीने भुवनेश्वर में फेडरेशन कप में अपने सत्र की शुरूआत में 16.59 मीटर की कूद लगाई थी। उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रयास 16.99 मीटर है, जो दो साल पहले हासिल किया गया था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse