एबीएन सेंट्रल डेस्क। लोकसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ चुके हैं। सभी एग्जिट पोल्स में पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए एक बार फिर से प्रचंड जीत हासिल कर रही है। झारखंड में भी भाजपा को बड़ी बढ़त मिल रही है।
एग्जिट पोल की मानें तो झारखंड में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करती दिख रही है। झारखंड के लिए 9 एग्जिट पोल्स में विपक्षी गठबंधन को बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। कुछ एग्जिट पोल में तो झारखंड में भाजपा क्लीन स्वीप कर रही है। अगर 4 जून को रिजल्ट भी इसी तरह से आया तो झारखंड में एक बार फिर से कमल की आंधी आने वाली है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse