झारखंड : सत्तासीन होने के बावजूद हारता दिख रहा इंडी गठबंधन

 

झारखंड में भाजपा को जीत मिलने का अनुमान, इंडिया गठबंधन को करना पड़ सकता है हार का सामना

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में लोकसभा के अंतिम चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है। चुनाव खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे हैं। विभिन्न चुनावी सर्वेक्षण एजेंसियों के मुताबिक भाजपा झारखंड में एकतरफा जीत दर्ज करती दिख रही है। 

आज तक के अनुमान के अनुसार, भाजपा को 8 से 10 सीटें मिलने के आसार है जबकि इंडिया गठबंधन को 4 से 6 सीटें मिलने के आसार है। वहीं, इससे आईएनडीआईए को एकतरफा हार मिलने की संभावना दिख रही है। आजतक-एक्सिस माय इंडिया इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। 

बता दें कि झारखंड में आईएनडीआईए में शामिल कांग्रेस पार्टी 7, झामुमो 5 और राजद व माले एक-एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस ने जहां रांची, धनबाद, खूंटी, हजारीबाग, लोहरदगा, चतरा और गोड्डा सीट पर वहीं, झामुमो जमशेदपुर, सिंहभूम, गिरिडीह, दुमका और राजमहल सीट पर चुनाव लड़ रही। वहीं, राजद पलामू और माले ने कोडरमा सीट पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, झारखंड में इस बार भाजपा राज्य की 14 में 13, जबकि सहयोगी दल आजसू एक सीट पर चुनाव लड़ रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse