टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची के द रांची प्रेस क्लब कैंटीन कमेटी की बैठक में रविवार को खानपान की नयी दर तय की गयी। 360 डिग्री एक्सप्रेस रेस्टोरेंट संचालक के साथ कमेटी की बैठक में मेनू चार्ट को सर्वसम्मति से पारित किया गया।
क्लब के सदस्यों को मात्र 49 रुपये में वेज थाली, 70 रुपये में अंडा करी चावल और 100 रुपये में चिकन करी चावल या फिश करी चावल उपलब्ध रहेगा। सदस्यों के लिए चाय मात्र 10 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके अलावा रेस्टोरेंट में लगभग 700 प्रकार के स्वादिष्ट वेज-नॉनवेज व्यंजन उपलब्ध करवाया जा रहा है, जिसपर क्लब मेंबरों को 20% की अतिरिक्त छूट दी जायेगी।
रेस्टोरेंट में सुबह 7.30 बजे से रात 10 बजे तक नाश्ता से खाना उपलब्ध रहेगा। बैठक कैंटीन कमेटी हेड अमरकांत की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह, सदस्य अंजनी कुमार, सौरभ शुक्ला, मोनू कुमार, चंदन भट्टाचार्य के अलावा संचालक आशीष जोशी व शोभना जयंती मौजूद रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse