झारखंड : तीन सीटों पर 5 बजे तक 67.95% वोटिंग

 

टीम एबीएन, रांची। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में झारखंड की तीन सीट दुमका, गोड्डा और राजमहल पर वोटिंग खत्म हो चुका है। सभी तीन सीटों पर पांच बजे तक कुल 67.95 प्रतिशत वोटिंग हुई है। 5 बजे तक ओवरआल 67.95 फीसदी मतदान हुआ है। 

इसमें राजमहल में 66.98 %, दुमका में 69.89% और गोड्डा में 67.24 % तक मतदान हुआ है। दोपहर 3 बजे तक दुमका में 61.52 फीसदी, गोड्डा में 58.41 फीसदी, राजमहल में 60.90 प्रतिशत मतदान हुआ है। दोपहर एक बजे तक दुमका में 46.90 फीसदी, गोड्डा में 45.91 फीसदी, राजमहल में 47.76 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

मतदान के दौरान 19 बैलेट यूनिट,15 कंट्रोल यूनिट और 76 वीवीपैट बदले गये हैं। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने जानकारी देते हुए कहा है कि मतदान शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से चल रहा है। कुछ जगहों से वोट बहिष्कार की सूचना पर संबंधित जिलों के उपायुक्त वहां गये हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse