आम चुनाव 2024 : चुनाव प्रचार खत्म, अब एक को वोटिंग

 

सातवें और अंतिम चरण का चुनाव प्रचार खत्म, 1 जून को होगा मतदान, 4 को आयेंगे नतीजे

टीम एबीएन, रांची। देश में सातवें और आखिरी चरण का चुनाव प्रचार गुरुवार को खत्म हो गया। करीब 75 दिन चले चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन था। सातवें चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर 1 जून को मतदान होगा। चार जून को चुनावों के नतीजे घोषित किये जायेंगे। 

बता दें कि 16 मार्च को चुनाव आयोग ने देश में लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया था। अब तक 6 चरणों का चुनाव हो चुका है। छह चरणों में 486 सीटों पर चुनाव हो चुका है। इन चुनावों में सातवें एवं अंतिम चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश चंड़ीगढ़ सहित 57 संसदीय सीटों के लिये मतदान शनिवार को होगा। इसके साथ ही उसी दिन ओडिशा विधानसभा के चौथे और अंतिम चरण में 42 सीटों के लिये मतदान कराया जायेगा। 

नियमों के तहत इन सीटों पर सार्वजनिक प्रचार अभियान मतदान समाप्त होने के 48 घंटे पहले आज शाम छह बजे शाम छह बजे थम गया। प्रचार अभियान में भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन ने कांग्रेस और अन्य दलों के इंडिया समूह पर परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार को लेकर आक्रमण किया। 

विपक्ष ने भाजपा नीत सरकार पर चुनावी बांड में भ्रष्टाचार, धार्मिक विभाजन की राजनीति और विपक्षी नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों के इस्तेमाल के साथ-साथ संविधान को बदलने का मंसूबा रखने के आरोप लगाये। सातवें चरण के आम चुनाव के लिये सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी इंडिया समूह के स्टार प्रचारकों के अलावा उनके घटक दल के नेताओं ने अपने उम्मीदवारों के लिये सार्वजनिक सभाओं और रोड-शो आदि के माध्यम से जम कर प्रचार किया।

निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव के लिए चुनाव आयोग की व्यवस्था के अनुसार सार्वजनिक प्रचार अभियान मतदान की अवधि समाप्त होने के 48 घंटे पहले बंद कर दिया जाता है। इसके बाद प्रत्याशी और उनके समर्थक निजी स्तर पर संपकर् कर मतदाताओं का समर्थन जुटा सकते हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse