हर मतदान केंद्र पर मौजूद रहेगी मेडिकल टीम

 

लोकसभा चुनाव

रांची में वोटिंग के दिन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की है खास तैयारी

टीम एबीएन, रांची। लोकसभा आम चुनाव 2024 के छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होगी। झारखंड में यह वोटिंग का तीसरा चरण होगा। इस चरण में राज्य की चार लोकसभा सीट रांची, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह में वोट डाले जायेंगे। 25 मई को रांची लोकसभा क्षेत्र में वोटिंग वाले दिन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने खास व्यवस्था अपनी ओर से की है। 

रांची के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने एबीएन को बताया कि 25 मई को रांची लोकसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों तक पहुंचने वाले मतदाताओं के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी 1425 मतदान केंद्रों पर 27 किस्म की दवाओं और ओआरएस के साथ चिकित्साकर्मियों और नर्सों की टीम मौजूद रहेगी। 

कुछ मतदान केंद्रों के कलस्टर पर एक चिकित्सक भी तैनात रहेंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर वह तत्काल संबंधित बूथ पर पहुंच कर जरूरतमंद का इलाज कर सकें। 25 मई को रांची लोकसभा क्षेत्र में मतदान का दिन है। लोकतंत्र के महापर्व को देखते हुए सदर अस्पताल में सेवा दे रहे सभी डॉक्टर्स, नर्स और चिकित्साकर्मियों की उस दिन की छुट्टी रद्द कर दी गई है। सुबह 07 बजे से शाम 05 बजे तक मतदान वाले समय पर विशेष रूप से चिकित्सकों की टीम किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड में रहेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse