अगला आइपीएल भी खेलेंगे धोनी!

 

धोनी के संन्यास लेने को लेकर आया सीएसके के अधिकारी का बयान

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सफर आईपीएल 2024 में लीग चरण में ही समाप्त हो गया है। टीम को अपने आखिरी ग्रुप चरण के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से हार का सामना करना पड़ा था। चेन्नई और आरसीबी दोनों के एक समान 14 अंक थे, लेकिन आरसीबी की टीम बेहतर नेट रनरेट के आधार पर प्लेआफ में जगह बनाने में सफल रही। 

माना जा रहा है कि सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह अंतिम आईपीएल है और वह अब आगे इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे। इस पर अब सीएसके के एक अधिकारी का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने माही के संन्यास लेने की अटकलों को खारिज किया है।  

रांची पहुंचे धोनी 

धोनी संन्यास लेने की खबरों के बीच अपने घर रांची पहुंच गये हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धोनी ने फिलहाल फ्रेंचाइजी को अपने भविष्य के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। उन्होंने टीम प्रबंधन से अंतिम निर्णय लेने से पहले कुछ महीने रुकने को कहा है। 

सूत्र ने कहा कि धोनी फिलहाल सीएसके में किसी से भी आईपीएल छोड़ने के बारे में बात नहीं की है। उन्होंने टीम प्रबंधन से कहा है कि कोई भी निर्णय लेने से पहले वह कुछ महीनों का इंतजार करेंगे। उन्हें दौड़ने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई है, जो उनके लिए अच्छी बात है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse