रांची : 18,812 मतदानकर्मी करायेंगे मतदान कार्य

 

रांची में चुनाव के लिए 18,812 कर्मचारियों की सूची तैयार, 25 मई को होना है मतदान

टीम एबीएन, रांची। रांची संसदीय क्षेत्र में 25 मई को होने वाले चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी अंतिम चरण में है। प्रशासन हर स्तर पर अपनी तैयारी करने में जुटा है। रांची में चुनाव कार्य के लिए 18,812 कर्मियों की सूची तैयार की गयी है। इसमें रांची जिला के 11,705 और अन्य जिलों से 7,107 कर्मियों को शामिल किया गया है। 

इसमें 4,748 पुलिस कर्मियों को रखा गया है, जिसमें 3,362 रांची जिला से और 1,386 अन्य जिलों के पुलिस कर्मी है। इसके अलावा चुनाव को सुनियोजित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए 407 बीएलओ को जिम्मेदारी दी गयी है। इसमें 354 रांची जिला और 53 अन्य जिला के शामिल हैं। वहीं, 318 माइक्रो आब्जार्बर को भी रखा गया है। 

रिम्स निदेशक डॉ राज कुमार के संदेश को जिला प्रशासन ने जारी किया है। उन्होंने रांची जिला के चिकित्सा सेवा से जुड़े लोगों से 25 मई को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। नाश्ता करने से पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करने को कहा है। उन्होंने कहा कि इससे समृद्ध राष्ट्र का निर्माण होगा। 

समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार कक्ष में एसएसपी चंदन सिन्हा ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण 25 मई को रांची में होने वाले चुनाव को लेकर बैठक की। बैठक में ग्रामीण एसपी सहित जिले के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं नक्सल प्रभावित थानों के थाना प्रभारी को विशेष चौकसी करतने का आदेश दिया। पोलिंग पार्टी एवं पुलिस बल के डिस्पैच के दिन क्षेत्र में गश्त करने का निर्देश दिया गया। 

लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर झारखंड मिथिला मंच की बैठक रविवार को यहां हुई। बैठक में मंच के पदाधिकारियों ने मैथिली भाषा भाषी के हितों व मुद्दों पर चर्टा की। सतीश झा की अध्यक्षता ने की। बैठक में सुजीत झा ने कहा कि रांची से जयनगर के बीच प्रतिदिन एक ट्रेन चलाने की मांग की।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse