मतदान लोकतंत्र की आधारशिला है : संजय सर्राफ

 

उच्च मतदान का प्रतिशत लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूत करता है

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग, राष्ट्रीय सनातन एकता मंच एवं झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं को मतदान करना न सिर्फ एक अधिकार है बल्कि एक जिम्मेवारी  भी है। जिसे हर नागरिक को अपनाना चाहिए। मतदान करके आप अपनी राय व्यक्त कर सकते हैं। देश के भविष्य को आकार दे सकते हैं और चुने हुए प्रतिनिधियों को जवाबदेह बना सकते हैं। 

चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र को बनाये रखने समावेशी शासन को बढ़ावा देने और एक समृद्ध और सामंजस्यपूर्ण समाज में योगदान करने में मदद करती है। मतदान एक निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करता है। सामाजिक और राजनीतिक समानता को बढ़ावा देता है। उच्च मतदान प्रतिशत लोकतांत्रिक प्रणाली की वैधता और विश्वसनीयता को मजबूत करता है। 

उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र की आधारशिला है और भारत के राजनीतिक परिदृश्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है। एक बेहतर राष्ट्र सशक्त और मजबूत लोकतंत्र का निर्माण करने के लिए राष्ट्रीय हित मे मतदान करना हम सबों का परम कर्तव्य एवं मत आपका अधिकार है। 

चुनाव के दिन अपने-अपने बूथों में जायें और अपना मताधिकार का प्रयोग करते हुए शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक लोगों को मतदान देने के लिए प्रेरित करें।मतदान लोकतांत्रिक व्यवस्था में सबका वोट सभी की आवाज है। 

वोट करें और देश गढ़ें, अपने बच्चों और परिवार के भविष्य को संवारने के लिए अपने अपने घरों, अपार्टमेंटों से बाहर निकल कर गली- मोहल्ले के लोगों के साथ मिलकर मतदान स्थल पर अवश्य जायें तथा सभी लोग अपने मताधिकार का निश्चित प्रयोग करें तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने में अपना संपूर्ण सहयोग करें। लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक भी करें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse