उद्योगपतियों से नक्सलियों की तरह उगाही करते हैं कांग्रेस-झामुमो के लोग : मोदी

 

घाटशिला में गरजे पीएम नरेंद्र मोदी 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जनसभा में कांग्रेस, झामुमो और राजद पर जमकर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस, झामुमो वालों ने भ्रष्टाचार से नोटों के अंबार खड़े किये हैं। कांग्रेस के शहजादे नक्सलियों और माओवादियों की भाषा बोल रहे हैं। ये पार्टियां नक्सलियों एवं माओवादियों की तरह उद्योगपतियों से उगाही करती हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोकसभा का चुनाव देश के भविष्य को सशक्त बनाने, वर्तमान पीढ़ी और आने वाली पीढ़ियों का भी उज्ज्वल भविष्य तय करने का चुनाव है। उन्होंने पूछा कि देश का भविष्य कैसे तय होगा? चुनाव में देश की अर्थव्यवस्था पर बात होनी चाहिए कि नहीं होनी चाहिए। 

चुनाव में उद्योगों, लघु उद्योगों की बात होनी चाहिए कि नहीं होनी चाहिए। राष्ट्रीय सुरक्षा, कृषि एवं वनोजपज की बात चुनाव में होनी चाहिए कि नहीं होनी चाहिए। युवाओं के लिए अवसर, राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बात होनी चाहिए कि नहीं। 

उन्होंने कहा कि विरोधी दलों को इन सबसे कुछ मतलब नहीं है। इन्हें विकास का क, ख, ग, घ भी नहीं मालूम। इनका तरीका है झूठ बोलो। जोर से बोलो। बार-बार बोलो। इधर भी बोलो, उधर भी बोलो। खड़े-खड़े बोलो, नाच-नाचकर बोलो। 

झूठ ही बोलो। पीएम मोदी ने इनके मुद्दे भी गिनाये। कहा कि वे लोग गरीब की संपत्ति का एक्स-रे करेंगे। एसटी, एससी का आरक्षण छीनेंगे। मोदी को रोज-रोज गालियां देंगे। इससे आगे ये सोच ही नहीं सकते क्या?

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse