एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष डबल्स जोड़ी ने थाइलैंड ओपन में शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन के लियू यि और चेन बो यांग को हराकर थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष डबल्स वर्ग का खिताब जीत लिया। इस तरह इस स्टार भारतीय जोड़ी ने इस साल होने वाले पेरिस ओलंपिक की तैयारियों को पुख्ता किया।
पेरिस ओलंपिक की तैयारियां पुख्ता करते हुए दुनिया की तीसरे नंबर की भारतीय जोड़ी सात्विक-चिराग ने 29वीं रैंकिंग वाली विरोधी टीम पर फाइनल में 21-15, 21-15 से जीत दर्ज की। एशियाई खेलों की चैंपियन जोड़ी का यह सीजन का दूसरा और करियर का नौवां बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब है। उन्होंने मार्च में फ्रेंच ओपन सुपर 750 खिताब जीता था।
दोनों मलेशिया सुपर 1000 और इंडिया सुपर 750 में उपविजेता रहे थे। सात्विक और चिराग आल इंग्लैंड चैंपियनशिप में दूसरे दौर में हार गये थे। इसके बाद सात्विक की चोट के कारण एशियाई चैंपियनशिप नहीं खेल सके। थॉमस कप में भी वे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये थे। चिराग ने जीत के बाद कहा कि बैंकॉक हमारे लिए खास है। हमने 2019 में यहां पहली बार सुपर सीरीज और फिर थॉमस कप जीता था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse