जेसीआई यूथ रांची के समर कैंप में बच्चों ने मचाया धमाल

 

धूमधाम से हुआ समापन 

टीम एबीएन, रांची। जेसीआई यूथ रांची के पिछले 3 दिनों से चल रहे समर कैंप का रविवार को समापन हो गया। मौके पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिसमें डांसिंग, ड्रामा, प्रिंटिंग आर्ट एंड क्राफ्ट तथा गेम्स आदि सिखाये गये। संस्था की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल बताया कि समापन पर बच्चों ने अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय देते हुए विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 

बच्चों के साथ फूलों की होली खेली गयी। समापन पर प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। यह उनके विकास में मील का पत्थर साबित होगा। कैंप में बच्चों ने जो सीखा उसका बखूबी प्रदर्शन किया। कैंप में बच्चों को बताया गया कि कैसे वह पढ़ाई के साथ-साथ अपनी पसंद के गेम में अपना बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। 

बच्चों को संबोधित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के लिए तो हम अपनी पाठ्य पुस्तको से पूरे वर्ष शिक्षा प्राप्त करते ही हैं, लेकिन इसके अतिरिक्त भी हमारे जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए समय समय पर कुछ हटकर भी अनेक गतिविधियां और क्रियाकलाप अत्यंत उपयोगी हो सकते हैं। समर कैंप इसका बेहतर विकल्प है, जिसमें हम अपना शारीरिक एवं मानसिक विकास कर सकते है। 

समर कैंप में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चे बधाई के पात्र हैं। समर कैम्प के सफल समापन पर जेसीआई यूथ की ओर से सभी बच्चों और स्कूल की शिक्षिका को गिफ्ट दिया गया। कार्यक्रम मे सहयोग के लिए जेसीआई यूथ ने स्कूल की प्रधानाचार्य एवं उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया है। समापन समारोह मे पूर्व अध्यक्ष प्रतीक बदानी, अध्यक्ष सोनल अग्रवाल, मोनिका गोयनका, अदिति बदानी व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse