टीम एबीएन, कोडरमा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में कोषांग के वरीय व नोडल पदाधिकारी के साथ बैठक किया गया। बैठक में कोडरमा लोकसभा चुनाव के लिए ईवीएम वीवीपैट डिस्पैच को लेकर पूरी तैयारी की जानकारी ली। डिस्पैच सेंटर पर सभी प्रकार की जा रही तैयारी को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि ईवीएम वीवीपैट डिस्पैच से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को अच्छे से संधारण करेंगे। त्रुटिरहित चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। चुनाव से संबंधी सभी प्रकार की सामग्री पोलिंग पार्टी को उपलब्ध करायेंगे। वाहन कोषांग को सभी से टैंगिग करने का निर्देश दिया गया।
स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी को मतदाता जागरूकता से संबंधित निर्देश देते हुए कहा कि बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों द्वारा घर घर जाकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। कंट्रोल रूम से सभी वाहनों व पोलिंग पार्टियां की मॉनिटरिंग करने को कहा गया। किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर उच्च अधिकारियों को सूचित करेंगे। मतदान प्रक्रिया की सतत् निगरानी रखने का निर्देश दिये।
बैठक में उप विकास आयुक्त ऋतुराज, अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अविनाश पुरेंदु, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजूर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो समेत पदाधिकारी व अन्य मौजूद रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse