टीम एबीएन, बोकारो। गीतकार व निर्माता एमके दिलीप ने एमकेडी फिल्म्स प्रोडक्शंस का शुभारंभ किया है। जिसके बैनर तले वे खोरठा, बांग्ला, भक्ति और हिंदी में म्यूजिक वीडियो का निर्माण करेंगे। ज्ञात हो कि एमके दिलीप बोकारो के रहने वाले हैं और गीत लेखन भी करते हैं।
एमके दिलीप ने बताया कि वे लगातार म्यूजिक वीडियो का निर्माण करेंगे। जिसमें प्रतिभाशाली कलाकारों को काम दिया जायेगा। आडियो और वीडियो गुणवत्तापूर्ण होगी, जो श्रोताओं व दर्शकों की पसंद के अनुरूप होगी। एमकेडी फिल्म्स प्रोडक्शंस के कई यूट्यूब चैनल हैं, जिनमें एमकेडी फिल्म्स खोरठा, एमकेडी भक्ति, एमकेडी बांग्ला शामिल हैं। एमके दिलीप ने कहा कि झारखंड के गीत संगीत और फिल्म उद्योग में असीम संभावनाएं हैं।
जरूरत है सरकार के सहयोग की और लगातार गुणवत्तापूर्ण कार्यों की। जिससे राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड के गीत संगीत और फिल्म उद्योग को पहचान मिलेगी। सरकार के सहयोग से यहां के युवाओं को फिल्म उद्योग में भी रोजगार मिलेगा। साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse