जमशेदपुर : बर्मामाइंस मिल एरिया में लगी भीषण आग

 

15 दमकल करीब पांच घंटे में बुझा सके आग 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। बर्मामाइंस मिल एरिया लकड़ी टाल में शनिवार को सुबह-सुबह भीषण आग लग गयी। आग की वजह से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। धुआं का गुबार दूर-दूर से नजर आ रहा था। गोदाम के मालिक ने कहा है कि आग की वजह से 2 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। 

15 दमकल को आग बुझाने में लगे 5 घंटे 

मिल एरिया लकड़ी टाल में स्थित श्री लक्ष्मी टिंबर के रबर गोदाम में लगी आग को बुझाने में 15 दमकल इंजन को करीब 5 घंटे लग गये। इस टिंबर के मालिक ओम प्रकाश जग्गी ने बताया कि टाटा स्टील में सप्लाई के लिए विदेश से रबर मंगाये गये थे। उसी में सुबह-सुबह आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse