एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। लौहनगरी से बिहार, बंगाल, ओडिशा के अलावा रांची और लोकल स्तर पर खुलने वाली बसों का परिचालन 22 मई से लगभग ठप हो जायेगा। इसकी वजह चुनाव को लेकर प्रशासन के द्वारा बसों को जमा करने का निर्देश दिया जाना है। पूर्वी सिंहभूम जिले के अलावा अन्य जिलों की भी बसें प्रशासन के द्वारा मंगायी गयी गयी हैं।
इस बीच बसों की कमी का असर परिचालन पर पहले से ही दिखायी दे रहा है। कम दूरी से लेकर लंबी दूरी की बसें कम चलने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को 22 से 26 मई तक रांची, पटना से लेकर बिहार ही नहीं पुरुलिया, ओडिशा, चाईबासा, जगन्नाथपुर, सरायकेला आना जाना मुश्किल हो जायेगा।
सिटी बसें भी नहीं चलेंगी। सीतारामडेरा बस टर्मिनस से रांची के लिए रोजाना करीब 125 से अधिक बसें खुलती है। इसमें से करीब 100 गाड़ियां प्रशासन को दे दी जायेंगी। इनमें से 25 बसें पहले से ही ली जा चुकी हैं। बची हुई बसों से कितने लोग यात्रा कर सकेंगे, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
यहां से बिहार जाने वाली करीब 60 बसें हैं। इन्हें प्रशासन को सौंप दिया जायेगा। इस दौरान जमशेदपुर से गया, आरा, जहानाबाद, छपरा, सीवान, मुजफ्फरपुर, भागलपुर जाने वाली बसों का परिचालन नहीं के बराबर होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse