टीम एबीएन, रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यानी 17 फरवरी को रांची के चुटिया इलाके में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में समर्थन मांगा। रोड शो चुटिया के इंदिरा गांधी चौक से सरस्वती शिशु मंदिर तक हुआ। अमित शाह के रोड शो के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान 3 लेयर सिक्योरिटी मौजूद थी।
बता दें कि अमित शाह का रोड शो रांची के चुटिया से शुरू हुआ। वे ओपन जीप पर भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के साथ सवार हुए। इस दौरान सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। वहीं, इसे लेकर राम दरबार सजाया गया है और गंगा आरती भी की जाएगी। गंगा आरती करने के लिए बनारस से पुरोहित बुलाये गये थे।
अमित शाह के रांची रोड शो को लेकर जोरदार तैयारी की गयी थी। चुटिया में सड़कों के किनारे न सिर्फ भाजपा के झंडे लगाये गये यह, बल्कि अन्य साज-सज्जे भी किये गये थे। इससे इलाके की रौनक बढ़ गयी थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse