एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय मौसम एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से 31 मई को केरल में मानसून के दस्तक देने की संभावना जतायी गयी है। ऐसे में यह जानने के लिए कि झारखंड में मानसून कब तक दस्तक देगा और इस वर्ष झारखंड में कैसा रहेगा मानसून ?
मौसम केंद्र के निदेशक ने बताया कि झारखंड में मानसून के दस्तक देने की सामान्य तिथि 12 जून और रांची में 15 जून है। अभी तक के जो मानसून कंडीशन बने हैं, उसके अनुसार मानसून आगमन के सामान्य तिथि से प्लस-माइनस 04 दिन में मानूसन दस्तक दे देगा।
झारखंड में इस बार मानसून समय पर दस्तक देगा। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 8 से 16 जून के बीच झारखंड में मानसून प्रवेश करेगा और चार से पांच दिनों में पूरे राज्य को कवर कर लेगा। इस बार अच्छी बारिश की संभावना जतायी जा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse