विहिप-मातृशक्ति ने की भजन-आरती

 

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति ने आज सीता माता के प्राकट्य दिवस सीता नवमी पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर धर्मशाला, रांची में माता जानकी का पूजन, भजन कीर्तन एवं आरती की।  

मौके पर झारखंड प्रांत धर्म प्रसार परियोजना सहप्रमुख रेणु अग्रवाल ने कहा सीता माता समस्त नारी समाज की आदर्श हैं। सीता माता शील, साहस, धैर्य और शौर्य की साक्षात प्रतिमूर्ति हैं। उनके इन गुणों को अपनाकर परिवार सुसंस्कृत होगा,समाज एवं राष्ट्र की रक्षा होगी। 

स्वामी दिव्यानंद जी महाराज ने कहा जब हम माता सीता का नाम लेते हैं तो उसमें श्रीराम समाहित होते हैं और श्रीराम के नाम के साथ माता सीता। मनुष्य को सात्विक विचार के साथ श्री राम के साथ माता जानकी का भी स्मरण करते रहना चाहिए। 

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, प्रांत सहकोषाध्यक्ष शिव शंकर साबू, रेणु अग्रवाल, कलावती देवी, किरण मेहता, मधु देवी, बबीता देवी, मीना देवी, कृष्णा देवी, रूबी सोनी सहित अनेक मातृशक्ति की बहनें उपस्थित थी। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड प्रांत प्रचार प्रसार सह प्रमुख प्रकाश रंजन ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse