देवेंद्र नाथ महतो अनुपस्थिति में चल रहा चुनाव प्रचार

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति समर्थित रांची लोकसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो पिछले 12 दिनों से न्यायिक हिरासत बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में हैं। प्रत्याशी की गैर उपस्थिति में चुनाव प्रचार प्रसार किया जा रहा है। 

आज प्रत्याशी की गैर उपस्थिति में भी केंद्रीय महिला अध्यक्ष दमयंती मुंडा ने सोनहातू प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का चुनावी दौरा किया। वहीं अनगड़ा प्रखंड के सिमलिया, लालगर, चिल्ला क्षेत्र में चुनाव प्रचार के साथ अन्य क्षेत्र में भी प्रचार प्रसार किया गया। 

जन सभा के दौरान केंद्रीय महिला मोर्चा के अध्यक्ष दमयंती मुंडा ने कहा कि आज सत्ताधारी पार्टी हमारी विचारधारा की लड़ाई से डर गयी है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने सड़क में चल रहे राहगीर को हेलमेट भेंट करते हुए अपने चुनाव चिह्न हेलमेट छाप पर मतदान करने की अपील की। 

बताते चलें कि श्री महतो पर आंदोलन के दौरान सरकारी काम में बाधा एवं तोड़फोड़ के आरोप से होटवार हिरासत में लिया गया है। चुनाव 25 मई को होनी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse