टीम एबीएन, रांची। जेसीआई यूथ रांची ने अल्पाहर का वितरण किया। जेसीआई की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने बताया कि संस्था ने आदिम जाति सेवा मंडल बच्चों के निवारणपुर आश्रम में रहने वाले 100 मंदबुद्धि एवं अनाथ बच्चों के बीच अल्पाहार बांटा।
अल्पाहार में चिप्स, समोसा, सैंडविच, बिस्कुट, मिक्चर एवं विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री दी। साथ ही बच्चों के साथ कई रोचक खेल खेलते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। बच्चों ने सदस्यों के साथ खूब मौज-मस्ती की। बच्चों के साथ कई रोचक खेल खेलते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।
बच्चों ने संस्था के सदस्यों के साथ खूब मौज-मस्ती की। बच्चों ने तालियां बजाकर संस्था के सदस्यों का स्वागत किया। इस दौरान संस्था की अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह अनाथ आश्रम में जाकर बच्चों के बीच प्यार बांटने से एक अलग सी अनुभूति होती है।
बच्चों का साथ दिल के अंदर के भाव को पैदा करता है। इस तरह अनाथ आश्रम में जाकर के बच्चें के बीच प्यार बांटने से एक अलग सी अनुभूति होती है। बच्चों का साथ दिल के अंदर के भाव को पैदा करता है। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष प्रतीक बदानी, मोनिका गोयनका, विनायक शर्मा, गुणीत सिंह व अन्य सदस्य मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse