एबीएन न्यूज नेटवर्क, कुंभराज। इन दिनों कुंभराज थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों को पुलिस का कोई डर नहीं है। बीते दिनों दो अलग-अलग जगह चोरी की घटना की खबर है। मिली जानकारी अनुसार पहला मामला फरियादी रामस्वरूप पुत्र मांगीलाल लोधा उम्र 32 साल निवासी वार्ड क्र. 15 गीता नगर कालोनी कुंभराज ने पुलिस को बताया- मैं गीता नगर कालोनी कुंभराज में रहता हूं।
दिनांक 08 मई को मैं तथा मेरी पत्नी बच्चे मेरी ससुराल जंगीवड राजगढ़ गया हुआ था। घर पर कोई नहीं था। आज सुबह करीब 6.30 बजे मेरे भाई दुलीचंद ने मुझे मोबाईल पर बताया कि तुम्हारे घर का ताला टूटा पड़ा है। मैं करीब 10 बजे घर आया और देखा तो मेरे दरवाजे का ताला टूटा हुआ था।
घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे में जिस पेटी में जैवर रखे थे उस पेटी के कब्जे निकाल कर उसमें रखे चांदी के 02 कमरपेटा, चांदी के 01 जोड़ी पायजेब, सोने का 01 मंगलसूत्र, सोने के कान की बाली 01 जोड़ी, तीन चांदी के चूड़ा, एक चांदी की चेन, पुरानी इस्तेमाली एवं नगदी 50000 रुपये नहीं मिले। जिन्हें कोई अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़ कर चोरी कर ले गया है।
वहीं दूसरा मामला फरियादी शुभम पुत्र विजय सिंह मीना उम्र 24 साल निवासी रेल्वे स्टेशन रोड़ ऊपरी ने पुलिस को बताया रात करीब 1 बजे मैं तथा मेरी माता जी तथा बहनें घर में सो गये थे करीब 2.30 बजे मुझे घर के गेट बजने की आबाज सुनाई दी। तो मैने उठकर लाईट जलाई तो घर से एक व्यक्ति भागता दिखा। फिर मैं ऊपर छत पर चढ़कर गया और देखा कि घर के बाहर एक व्यक्ति और खड़ा था, जो मुझे देखकर भाग गया।
फिर नीचे घर में आया और देखा मेरे पूजा वाले कमरे में रखे बक्से को तोड़कर उसमें से एक मंगलसूत्र सोने का, कानों के झुमके एक जोड़ी तथा एक अंगूठी सोने की, चांदी की तीन जोड़ी पायल पुरानी ईस्तेमाली कीमती करीब 50-60 हजार रुपये तथा नगदी 5 हजार रुपये नहीं मिले। जिन्हें कोई अज्ञात चोर रात्रि में घर की छत पर से चडकर चोरी कर ले गया है अब देखना होगा कुंभराज पुलिस इन चोरों को पकड़ने में कब तक कामयाबी हासिल करती है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse