टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन एवं संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि 25 मई को रांची में होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान हेतु मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन अग्रवाल सभा एवं मारवाड़ी सहायक समिति द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसके अंतर्गत एक प्रचार वाहन से भी शहरी क्षेत्रों एवं सुदूर इलाकों मे प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी मतदाता अपने-अपने बूथों में जाएं और अपना मताधिकार का प्रयोग करते हुए शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें। तथा अधिक से अधिक लोगों को मतदान देने के लिए प्रेरित करें ताकि सशक्त एवं मजबूत लोकतंत्र का निर्माण हो सके।
मतदान लोकतांत्रिक व्यवस्था में सबका वोट सभी की आवाज है। एक बेहतर देश और एक बेहतर राष्ट्र बनाने के लिए सटीक निर्णय के साथ राष्ट्रहित में मतदान करना हम सभी का परम कर्तव्य एवं मत आपका अधिकार है है। वोट करें और देश गढ़े, अपने बच्चों और परिवार के भविष्य को संवारने के लिए अपने अपने घरों, अपार्टमेंटों से बाहर निकल कर गली-मोहल्ले के लोगों के साथ मिलकर मतदान स्थल पर अवश्य जाये।
सभी लोग अपने मताधिकार का निश्चित प्रयोग करें तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने में अपना संपूर्ण सहयोग करें। तथा लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक भी करें। देश में 5 वर्षों में चुनाव का महापर्व आता है तथा मतदान देने का अवसर प्राप्त होता है, सभी लोग इसकी ताकत समझ कर अपने मतदान देकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान करें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse