ऑक्सफोर्ड रांची की भाव्या गौरी ने दसवीं के परीक्षा परिणाम में पूरे रांची शहर में लहराया परचम

 

टीम एबीएन, रांची। सी.बी.एस.ई. 10वीं की बोर्ड परीक्षा में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। आज घोषित हुए कक्षा 10वीं के ए.आई एस.एस.ई. 2024 बोर्ड परीक्षा में भाव्या गौरी ने सर्वाधिक 98.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर होने का गौरव हासिल किया। 

विद्यालय टॉपर रहे कक्षा 10वीं की भाव्या गौरी को अंग्रेजी में 97, संस्कृत में 100, गणित में 100, विज्ञान में 97, सामाजिक विज्ञान में 98 तथा कंप्यूटर में 99 अंक प्राप्त हुए। इसके साथ ही कक्षा दसवीं में श्रेया सिंह को 97.8%, सार्थक राज को 97.2%, कुणाल आनंद तथा भाव्या रंजन को संयुक्त रूप से 96.8% अंक प्राप्त हुए। कक्षा दसवीं में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालों मे कुल 10 विद्यार्थी शामिल हैं। कक्षा दसवीं के परीक्षा मे कुल 285 विद्यार्थियों में से 81 को 90 एवं उससे अधिक अंक प्राप्त हुए।

भाव्या गौरी के अभिभावक ने इस शानदार परीक्षा फल के लिए पूरे विद्यालय परिवार को धन्यवाद कहा। भाव्या ने अपना कैरियर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बनाने की बात का जिक्र किया। उन्होंने यह उम्मीद जताया कि उनकी पुत्री इसी विद्यालय से बारहवीं की बोर्ड की परीक्षा में भी अव्वल आने की पूरी कोशिश करेगी तथा उसने इसके लिए उसकी भरपूर सहायता करने का संकल्प भी दोहराया।

विद्यालय के चेयरमैन डॉ. एस.बी.पी. मेहता ने विद्यार्थियो को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु कृत्संकल्प है। उन्होंने  अभिभावकों तथा शिक्षकों को सुझाव दिया कि विद्यार्थियों के विकास में हरसंभव अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें तभी उनका भविष्य बेहतर आयाम को प्राप्त करेगा।

एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सिमी मेहता ने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा शिक्षकों के कठिन परिश्रम का नतीजा है। विद्यार्थियों से उन्होंने भविष्य में और भी बेहतर परिणाम की आशा जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse