मांडर विधायक पर बूथ के बाहर सभा करने का आरोप, एफआइआर दर्ज

 

मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की पर ऋकफ दर्ज, पोलिंग बूथ के बाहर सभा करने का लगा आरोप 

टीम एबीएन, रांची। मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। मांडर विधानसभा क्षेत्र की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की पर पोलिंग बूथ के बाहर सभा करने का आरोप है। 

जानकारी के मुताबिक, शिल्पी नेहा तिर्की ने 12 मई सोमवार के दिन लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के मांडर की सरवा पंचायत के भोबरो गांव में जनसभा में हिस्सा लिया। तिर्की ने जनसभा को संबोधित भी किया। इसी आधार पर शिल्पी नेहा तिर्की पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। 

कहा जा रहा है कि इस मामले में शिल्पी नेहा तिर्की को 2 वर्ष की सजा और जुर्माना हो सकता है। दरअसल, राज्य के चौथे चरण के मतदान के लिए 11 मई को शाम 5 बजे प्रचार थम गया था। इसके बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गयी थी। नियम के अनुसार इस दौरान प्रचार-प्रसार करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse