विश्व हिंदू परिषद् की मातृ शक्ति ने सीता नवमी मनाया

 

जीवन में चुनौती स्वीकारना, समाधान और त्याग सीता माता का आदर्श : बीरेंद्र विमल  

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद् के मातृ शक्ति, दुर्गा वाहिनी और सेवा भारती ने दुर्गा नवमी सेवा निकेतन, सेवा भारती प्रांत कार्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम में विहिप प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हम सभी सीता स्वयंवर की कहानी सुनते हैं। 

साथ ही उनके जीवन में चुनौतियों को स्वीकार करना, उसका समाधान करना, समाधान के लिए त्याग करना, यही आदर्श सीता माता का हमारे सामने हैं। क्षेत्र मंत्री बीरेंद्र विमल जी ने कहा कि माता जानकी-निश्चिर हिन कर हूं महि... के संकल्प को पूरा करने के लिए दोनों भाइयों को स्वर्ण मृग के पीछे भेजना।

स्वयं को संकट में डालना। पत्नी के बिना अयोध्या नहीं जा सकते और बिना राक्षसों के विनाश से सीता जी नहीं मिल सकती। विचार करें वैदेही को किस स्वर्ण मृग की लालसा होगी। 

मातृशक्ति प्रमुख दीपा रानी कुंज जी ने कहां कि माता सीता अयोध्या मैं तेजी से बदलते पारिवारिक और राजनीतिक घटनाक्रम की जानकारी मिथिला में नहीं देती है, न ही देने देती है या संकट हमारा है और हम सामना करेंगे ये आज के समाज को भी बहुत बड़ा संदेश देती हैं। मौके पर सेवा भारती में चल रहा है प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र जी ने सभी अतिथियों का परिचय कराये। 

मौके पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपात, क्षेत्रीय मंत्री बीरेंद्र विमल, प्रांत मंत्री मिथलेश्वर मिश्र, प्रांत मातृ शक्ति प्रमुख दीपा रानी कुंज, पूनम आनंद, कंचन प्रभा, उमा शंकर शर्मा, विनय लाल, डॉ भर्ती रायपत, प्रमानंद पुजारा, आरती सिंह, चंदा देवी, रिंकी तिवारी, स्वीता सिंह एवं अन्य लोग विश्व हिंदू परिषद और सेवा भारती के मौजूद रहे। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड के प्रांत सहप्रमुख प्रचार प्रसार प्रकाश रंजन (9334433338) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse