टीम एबीएन, रांची। जेसीआई रांची यूथ ने अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस (मदर्सडे) मनाया। संस्थान की अध्यक्षा सोनल अग्रवाल ने सर्वप्रथम मां पर एक गीत सुनाया। उसके बाद कहा कि मां के कई रूप है और उसमें धैर्य है प्यार है और इतनी फिक्र है कि उसका कर्ज उतारना मुश्किल है। ऐसा नहीं होना चाहिए।
मां का दायित्व बहुत ही बड़ा होता है उसको घर, परिवार, समाज, राष्ट्र सबके लिए सोचना पड़ता है। मां बच्चों को अच्छे संस्कार देगीं वही सबके लिए सुख का कारण बनेगा। हमारा राष्ट्र का नाम पूरे विश्व में होगा। मां को बड़े सोच विचार कर बच्चों का लालन-पालन करना चाहिए।
इसलिए उस में सब गुण समाहित होने चाहिए। समय अनुकूल व्यवहार सीखना होगा परिवार का भी अपना एक सुख है। इस बात को कभी नहीं भूलना चाहिए मां परिवार को माला की तरह पिरो कर रखती है। जिसमें सभी रिश्तों के मोती होते हैं।
कार्यक्रम में सदस्यों ने अपनी मां के साथ मातृ दिवस (मदर्सडे) मनाया। उनके उपर बहुत ही सुंदर कविताएं नृत्य नाटिकाएं और नृत्य प्रस्तुत किये। सदस्यों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के गेम्स भी करवाये गये। कार्यक्रम मे उपस्थित मां ने अपने बच्चों को कैसे बड़ा किया। अपनी बात को रखते हुए भावुक हो गयी थी। कार्यक्रम की संयोजिका सृष्टि सिंह ने सभी को मदर्स डे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी।
मौके पर पूर्व अध्यक्ष प्रतीक बादानी, कुशा जालान और मोनिका गोयनका, मनीषा सोन्थलिया व अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse