टीम एबीएन, रांची। 25 मई को रांची मे होने वाले लोकसभा चुनाव मे मतदान देने हेतु मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन, अग्रवाल सभा एवं मारवाड़ी सहायक समिति द्वारा संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ की गई।
इस जागरूकता अभियान के तहत महाराजा अग्रसेन भवन से प्रचार प्रसार हेतु एक प्रचार वाहन को शहर में भ्रमण करने हेतु रांची मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया, मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, कार्यक्रम संयोजक जितेश अग्रवाल एवं सभी सदस्यों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की।
उन्होंने बताया कि प्रचार वाहन चुनाव तक शहर के विभिन्न मोहल्लों सुदूर इलाकों में जाकर मतदाताओं को मतदान देने हेतु प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में राष्ट्र हित में मतदाता अपने-अपने बूथों में जाएं और अपना मताधिकार का प्रयोग शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें।
हम सबों का पहला एवं परम कर्तव्य है कि आपका मत आपका अधिकार है, तथा एक बेहतर देश एवं राष्ट्र बनाने के लिए मतदान अवश्य करे तथा सभी को मतदान करने के लिए जागरूक करें।
रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि इस अवसर पर- रांची मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री विनोद कुमार जैन, सज्जन पाड़िया, रमण वोडा,पवन पोद्दार, कौशल राजगढ़िया, कमलेश संचेती, अजय डीडवानिया,विजय खोवाल, प्रमोद सारस्वत, संजय सर्राफ, किशन पोद्दार, नरेश बंका, कमल खेतावत, सुनील पोद्दार, प्रमोद बगड़िया, राजकुमार मित्तल, सौरभ बजाज, मनीष लोधा,अमित चौधरी, सरवन अग्रवाल, अजय खेतान, राजेश कौशिक, किशन अग्रवाल, केदार अग्रवाल, हनुमान बोडिया, के अलावे बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse