टीम एबीएन, पलामू। झामुमो नेत्री कल्पना सोरेन ने कहा कि भाजपा गरीब, मजदूर, किसान व आदिवासी विरोधी है। केंद्र की भाजपा सरकार नहीं चाहती कि झारखंड का समुचित विकास हो।
यही कारण है कि राज्य के किसानों, गरीबों व मजदूरों के हित में केंद्र सरकार ने कोई कारगर कदम नहीं उठाया। श्रीमती सोरेन शनिवार को पलामू संसदीय क्षेत्र से इंडिया महागठबंधन की प्रत्याशी ममता भुइयां के पक्ष में चैनपुर के हरिनामाड़ हाई स्कूल मैदान में आयोजित सभा में बोल रही थीं।
उन्होंने कहा कि झारखंड की माटी के लाल हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य का चौतरफा विकास हो रहा था। लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार को यह रास नहीं आया।
हेमंत सोरेन के विकास कार्यों से भाजपा भयभीत हो गयी और उन्हें साजिश के तहत जेल भेज दिया। भाजपा की इस नीति व कार्यों से स्पष्ट है कि वह राज्य का विकास नहीं चाहती है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse