मतदान जागरूकता प्रचार वाहन 12 मई से करेगा प्रचार प्रसार

 

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन, अग्रवाल सभा, मारवाड़ी सहायक समिति द्वारा आम चुनाव 2024 के सम्मानित मतदाताओं में मतदान हेतु जागरूकता लाने के लिए संयुक्त रूप से प्रयासरत है। इसी क्रम में दिनांक 12 मई 2024 दिन रविवार को प्रातः 11 बजे एक प्रचार वाहन को शहर में भ्रमण करने हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया एवं मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से बताया कि 25 मई को रांची मे होने वाले लोकसभा चुनाव मे मतदान देने हेतु मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रचार वाहन प्रचार- प्रसार करेगा। 

उन्होंने बताया कि जितेश कुमार अग्रवाल को इस मतदान जागरूकता अभियान का  कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है। उक्त जानकारी देते हुए रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने सभी सदस्यों एवं आमजनों से आग्रह है कि आयोजन स्थल पर समय से पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनायें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse