टीम एबीएन, रामगढ़/ रांची। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार शाम मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। रामगढ़ के जुझारू नेता धनंजय कुमार पुटुस एवं संदीप साहू के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में संदीप साहू, त्रिपुरारी मिश्रा, संदीप अग्रवाल, सुनील साहू, विकास कुमार पंकज सिंह, प्रीतम सिंह, विशाल विश्वकर्मा, बबलू अंसारी, गौतम सिंह, सिद्धार्थ सिंह, भोला महतो, अमन आदित्य, नीरज कुमार, रमेश कुमार, राजीव रंजन भारत कुमार सुनील कुमार, राजीव दास कैलाश महतो, सुरेंद्र राम, रघुचरण स्वामी, श्रीधर सिंह, सिकंदर सोनी, अजय राम, अमर बोदरा शामिल हैं।
कार्यक्रम का संचालन रामगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
वहीं इस अवसर पर बोलते हुए मरांडी ने कहा कि देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में लगातार देश की जनता मोदी जी के साथ खड़ी है। लगातार समर्थन बढ़ रहा। इसी क्रम में धनंजय कुमार पुटुस, संदीप साहू सहित सैकड़ों युवा भाजपा से जुड़ रहे।
उन्होंने कहा कि इस लड़ाई को तेज करने केलिए तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार के संकल्प को पूरा करना है। उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों को भाजपा के विकसित भारत अभियान को पूरा करवाने में अपना-अपना योगदान सुनिश्चित करवाने का आह्वान किया।
प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड की जनता 14 लोकसभा सीट एनडीए के खाते में देगी। 13 कमल फूल और एक केला फल के रूप में 4 जून को झारखंड की जनता भारत माता के चरणो में अर्पित करेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse