टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन प्रत्याशियों- सीता सोरेन, निशिकांत दुबे और ताला मरांडी तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के दो उम्मीदवारों नलिन सोरेन और विजय हांसदा ने एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पर्चा दाखिल किया।
जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने दुमका लोकसभा सीट, दुबे ने गोड्डा लोकसभा सीट और ताला मरांडी ने राजमहल लोकसभा सीट के लिए नामांकन पत्र जमा किया।
तीनों भाजपा प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने का विश्वास व्यक्त किया। दुबे ने दावा किया- इस बार, मैं रिकार्ड अंतर से गोड्डा सीट जीतूंगा। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए दुबे ने कहा कि कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करती है जबकि मोदी सबका साथ, सबका विकास पर निर्भर है।
इस बीच, शिकारीपारा विधानसभा क्षेत्र के झामुमो विधायक नलिन सोरेन ने दुमका लोकसभा सीट से तथा निवर्तमान सांसद विजय हांसदा ने राजमहल लोकसभा सीट से अपना-अपना नामांकन पत्र जमा किया। राजमहल, दुमका और गोड्डा लोकसभा सीट पर एक जून को मतदान होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse